- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: मकान में लगी...

x
Bahraich बहराइच । जनपद के ग्राम पंचायत मटेरा कला निवासी एक ग्रामीण के मकान में देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण के बेटी की शादी के लिए आया सामान भी जल गया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेरा कला निवासी शरीफ पुत्र असगर अली के मकान में सोमवार रात दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर ग्रामीण उठा और उसने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हुए। सभी ने आग बुझाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया।
शरीफ की बेटी के विवाह में दहेज के लिए आया सोफा सेट, डबल बेड, कुर्सी, बक्सा समेत अन्य सामान जल गया। ग्रामीण के दो लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल लल्लू प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। इसके बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
TagsBahraich मकान लगी आगलाखों नुकसानBahraich house caught fireloss worth lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





