उत्तर प्रदेश

Bahraich: 17 घंटे से बाधित है बिजली आपूर्ति, बूंद बूंद पानी को तरसे लोग

Tara Tandi
13 Sep 2024 5:54 AM GMT
Bahraich: 17 घंटे से बाधित है बिजली आपूर्ति, बूंद बूंद पानी को तरसे लोग
x
Bahraich बहराइच। विद्युत उपकेंद्र जरवल रोड की मुख्य केबल गुरुवार शाम को जल गई। केबल को बिजली कर्मी दुरुस्त करने में लगे थे। इसके बाद शाम को उपकेंद्र की लाइन पर तेज हवाओं के बीच पेड़ गिर गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 17 घंटे से पांच हजार से अधिक आबादी पानी को तरस गए हैं।
जरवल रोड विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली मुख्य लाइन की केबल गुरुवार शाम को जरवल व कैसरगंज के बीच शाम 5 बजे जल गया था। जिसे देर रात ठीक किया गया, बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बरसात हवा के झोंके से जरवल रोड व जरवल कस्बा बाईपास मार्ग रुदाइन के बढईनपुरवा के निकट ट्रांसफार्मर विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से पूरी आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। जिसके चलते पूरी रात 17 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप है। क्षेत्र के 5246 उपभोक्ता के कनेक्शन की एक लाख से अधिक आबादी विद्युत सप्लाई बाधित है।
इस संबंध में उपखंड अधिकारी रजनीश मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 33 केवी केबल बॉक्स जल गया था। रात में उसे ठीक किया गया, उसके बाद बरसात चालू हो गई। खंभे पर पेड़ गिर गया था। फॉल्ट नहीं मिल रहा था, रात को 12:45 पर बाराबंकी से फॉल्ट चेक करने की मशीन मेगर मशीन आई तो चेक किया गया। तार पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित थी।
शुक्रवार सुबह 5:00 बजे से कर्मचारी अवर अभियंता आशीष कुमार, सत्यम सिंह अरविंद, शकील मुख्तार, रिजवान, कफील आदि लोग लगे हुए हैं। विद्युत सप्लाई 2 बजे तक चालू होने की संभावना है। वहीं कटौती से गर्मी में सारी रात लोग परेशान रहे। पानी के लिए लोग तरस गए। हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
Next Story