- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: हाथी के हमले...

x
Bahraich बहराइच । बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान की हाथी के हमले में मौत हो गई। वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दिया जंगल के निकट बसा हुआ है। गांव निवासी किसान बृजलाल (75) सोमवार रात को खेत की रखवाली के लिए गया था।
किसान पेड़ से लगे मचान पर बैठा था। जंगली और पालतू जानवरों से वह फसल की सुरक्षा कर रहा था। इसी दौरान रात ढाई से तीन बजे के मध्य एक हाथी आ गया। उसने इंसान की गंध महसूस करते हुए पेड़ को उखाड़ दिया। किसान के नीचे गिरते ही हाथी ने पैर से रौंद डाला। जिससे किसान की मौत हो गई। मंगलवार सुबह किसान के घर न आने पर लोगों ने तलाश शुरू की तो पेड़ गिरा देखा।
हाथी के पदचिन्ह बने मिले। इसकी जानकारी रेंज कार्यालय में दी गई। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथी के हमले की पुष्टि करते हुए डीएफओ को घटना से अवगत कराया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाथी ने पेड़ उखाड़कर रौंदा
किसान पेड़ के मचान पर बैठा फसल की रखवाली कर रहा था। आधी रात को हाथी ने पहले पेड़ उखाड़ फेंका। इसके बाद जमीन पर किसान के गिरते ही रौंद डाला। कई बार मना करने के बाद भी लोग रात में जंगल के निकट जा रहे हैं। जिससे जान गंवानी पड़ रही है.
TagsBahraich हाथीहमले बुजुर्ग मौतBahraich elephant attackold man diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





