- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: डंपर ने कार...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: डंपर ने कार को मारी टक्कर, पांच सदस्यों की मौत
Tara Tandi
11 Feb 2025 3:28 PM IST

x
Bahraich बहराइच: लखनऊ हाइवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में करीम बेहड स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28) सेना में जवान थे। मंगलवार को वो पिता गुलाम हजरत (65) की दवा लेने कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रुकैया (25), मां फातिमा (55) और एक माह की बेटी हानिया भी मौजूद थी। इस दौरान बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर करीम बेहड के निकट गुप्ता ढाबा के पास कैसरगंज की ओर से आ रहे एक डम्पर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार गुलाम हजरत, फातिमा, अबरार, चांद, व हानिया की मौत हो गई। रूकैय्या गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाल हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना मे पांच लोगो की मौत हो गयी है। एक महिला गम्भीर रूप से घायल है उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।। डंपर चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया है
TagsBahraich डंपर कारमारी टक्करपांच सदस्यों मौतBahraich: Dumper car collidesfive members killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





