- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: शराबी बेटे...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: शराबी बेटे ने किया हमला, पिता की लाठी से मौत
Tara Tandi
8 July 2025 5:56 PM IST

x
Bahraich बहराइच: उत्तर प्रदेश बहराइच जनपद के नानपारा तहसील क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में रविवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने पिता पर अचानक लाठी से हमला कर दिया, जिस पर पिता ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठी चलाई। इस दौरान बेटे को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है, जबकि उसके पिता गंगाराम की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद घायल नरेश को परिजन तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही रिसिया थाना प्रभारी मदनलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है और आरोपी पिता गंगाराम को हिरासत में ले लिया है।
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि यह आत्मरक्षा में हुई अनहोनी थी या इसके पीछे कोई गहरी पारिवारिक रंजिश थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
TagsBahraich शराबी बेटे हमलापिता लाठी मौतBahraich drunken son attackedfather beaten to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





