- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बहराइच: कक्षा 9 का...
उत्तर प्रदेश
बहराइच: कक्षा 9 का छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 11:33 AM IST

x
बहराइच: नाजिरपुरा निवासी कक्षा नौ की छात्रा बुधवार सुबह आठ बजे स्कूल के लिए निकली। लेकिन वह न स्कूल गई और न ही लौटकर वापस घर आई। पिता ने छात्रा के गायब होने का केस दर्ज कराया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी अशरा (14) मोहल्ले में स्थित अब्दुल कादिर स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार सुबह आठ बजे स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। चाचा मोइनुद्दीन ने बताया कि स्कूल जाकर पता किया तो छात्रा स्कूल भी नहीं पहुंची। लेकिन देर शाम तक छात्रा घर भी नहीं पहुंची। इस पर परिवार के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया। पुलिस ने रात में मौके पर जाकर लोगों के बयान दर्ज किया। हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी छात्रा का कुछ पता नहीं चल सका है। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
Tagsबहराइचछात्रारहस्यमयलापता Bahraichstudentmysteriousmissing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





