- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: खड़ी ट्रक...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत छह लोग घायल
Tara Tandi
1 March 2025 1:56 PM IST

x
Bahraich बहराइच। जिले के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार शुक्रवार रात को पीछे से जा घुसी। जिसमें एक बराती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव से बारात बहराइच जिले के लिए शुक्रवार शाम को रवाना हुई। टोयटा क्वालिस वाहन में सवार होकर सात बराती रवाना हुए। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गिरगिट्टी गांव के पास वाहन खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। रात नौ बजे हुई घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज जालिम नगर अवधेश कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में बैठे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया।
डॉक्टर ने गांव निवासी चंदू (25) पुत्र दीन दयाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि टोयटा क्वालिस वाहन तेज रफ्तार में खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsBahraich खड़ी ट्रकजा घुसी कारएक मौतछह लोग घायलBahraich: A parked truck collided with a carone deathsix people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





