उत्तर प्रदेश

Bahraich: जिले में लापता वृद्ध का नाले में मिला शव

Admindelhi1
6 March 2025 5:43 PM IST
Bahraich: जिले में लापता वृद्ध का नाले में मिला शव
x
"इलाके में सनसनी"

बहराइच: जिले में एक वृद्ध का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत कटहा के पुरबियनपुरवा निवासी 65 वर्षीय लालचंद्र मौर्य पुत्र प्रेम चंद्र मौर्य बुधवार शाम को बाजार गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह परिजन दोबारा उनकी खोज में निकले, तो घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच में नाले में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Next Story