उत्तर प्रदेश

Bahraich: ऑटो लिफ्टिंग गैंग का भंडाफोड़, 12 बाइक समेत तीन आरोपी पकड़े गए

Harrison
22 Aug 2025 8:36 PM IST
Bahraich: ऑटो लिफ्टिंग गैंग का भंडाफोड़, 12 बाइक समेत तीन आरोपी पकड़े गए
x
Bahraich बहराइच: चार माह पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले व आटोलिफ्टर गैंग का रिसिया पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने राजफाश किया है। चोरी की 12 बाइकों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो के ऊपर इनाम घोषित था। इनके पास से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। यह सभी बाइक को चोरी करने के बाद नेपाल में बेचने का काम करते थे।
पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि वाहनों की चेकिंग रिसिया इलाके के बलिदानपुरवा मोड़ के पास की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि रिसिया इलाके में हुई लूट की घटना में शामिल आरोपित दो मोटरसाइकिलों से बहराइच की तरफ से आ रहे हैं। कुछ देर बाद बहराइच की तरफ से मोटरसाइकिलें आते हुए दिखाई दी तो चेकिंग के दौरान घेरकर रोक लिया गया।
Next Story