- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: युवती की...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: युवती की फोटो पोस्ट कर लिखे अपशब्द, पांच पर केस दर्ज
Tara Tandi
16 Feb 2025 11:26 AM IST

x
Bahraich बहराइच। बहराइच जिले के खैरा धोखल गांव निवासी एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर उसके रिश्तेदारों ने पोस्ट कर अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी नामजद रिश्तेदार के हैं।
रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा धोखल निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसके घर पर गांव निवासी सूफियान, मुनौवर समेत अन्य का आना जाना था। सभी उसके रिश्तेदार हैं। इसके बाद भी उसकी 18 वर्षीय बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपशब्दों का प्रयोग किया। जिससे छवि खराब होने के साथ बदनामी हुई।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव निवासी सूफियान, मुनौवर, रुखसार, बसारत और ननकऊ के विरुद्ध आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
TagsBahraich युवती फोटो पोस्ट अपशब्दपांच केस दर्जBahraich girl posted abusive words in photofive cases registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





