- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: प्रेम संबंध...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: प्रेम संबंध के चलते युवक को बंधक बनाकर पीटा, परिजनों ने दर्ज कराई FIR
Tara Tandi
18 April 2025 4:34 PM IST

x
Bahraich बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की गई और तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमिका को मिलने गया था युवक-
जानकारी के अनुसार, युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गांव मझवा बनकट पहुंचा था। इस बात की भनक लगते ही लड़की के परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। युवक को तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो हुआ था वायरल-
पुलिस क्षेत्रधिकारी रमेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक की भाभी ने 18 अप्रैल को विशेश्वरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरे देवर को 3 अप्रैल को गांव मझवा बनकट के पास रस्सी से बांधकर पीटा गया है। उसका हमने इलाज कराया है। इस संदर्भ में 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
सख्त कार्रवाई की मांग-
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक मेरा देवर है। महिला ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इससे पहले हुई एक अन्य घटना में काट दिया था युवक का गुप्तांग-
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा में मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी। आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमिका के घरवाले युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और युवक का गुप्तांग लगभग एक चौथाई काट दिया। युवक अस्पताल में है। ऐसा बताया जा रहा है कि साजिश के तहत इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। फिलहाल, गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBahraich प्रेम संबंधयुवक बंधक बनाकर पीटादर्ज FIRBahraich love affairyouth held hostage and beatenFIR registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





