उत्तर प्रदेश

Bahadurgarh: ट्रेन की चपेट में महिला, महिला की मौत

Admindelhi1
5 Feb 2026 5:34 PM IST
Bahadurgarh: ट्रेन की चपेट में महिला, महिला की मौत
x
"महिला ट्रेन की चपेट में"

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर जाखौदा के पास हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर की तरफ लौट रही थी। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है।

मृतका की पहचान जाखौदा निवासी 37 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। कविता रोजाना की तरह अपनी जेठ की लडक़ी के साथ खेतों में पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी। चारा लेकर जब दोनों घर की तरफ लौट रही थी तो रास्ते में रेलवे ट्रैक क्रॉस करते वक्त लडक़ी ने तो रेलवे ट्रैक क्रास कर लिया, मगर कविता रह गई। बताया गया है कि लडक़ी ने कविता को काफी आवाज भी लगाई, मगर जब तक कविता संभल पाती। ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी। जिससे कविता की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इसकी सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बताया गया है कि कविता करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।

Next Story