उत्तर प्रदेश

Baghpat: छपरौली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

Admindelhi1
15 March 2025 1:45 PM IST
Baghpat: छपरौली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या
x

बागपत: बागपत के छपरौली क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रठौडा गांव में सुबह से ही लोग होली के त्यौहार में मस्त थे। अचानक शाम के समय गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाला अमित उपाध्याय (35) पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। होली पर वह गांव में आया हुआ था। शुक्रवार सुबह से ही वह होली खेलने में मस्त था। शाम के समय गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण शुक्रवार सुबह दो पक्ष में झगड़ा होना बताया गया है।

बताया गया कि गांव में सुबह के समय कुछ लोग होली त्यौहार को लेकर परिक्रमा कर रहे थे, तभी मृतक का झगड़ा गांव के ही एक युवक सागर से हो गया। उसी का बदला लेने के लिए शाम के समय दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर में घुसकर उसकी तमंचे से दो गोली मार दी, जिससे अमित उपाध्याय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। समाचार भेजे जाने तक मृतक का शव गांव में ही पड़ा हुआ था। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Next Story