उत्तर प्रदेश

Baghpat: सांप के डसने से युवक गंवा बैठा अपनी आवाज़

Admindelhi1
11 Nov 2025 1:34 PM IST
Baghpat: सांप के डसने से युवक गंवा बैठा अपनी आवाज़
x

बागपत: ख्वाजा नंगला गांव के रोहित नाम के युवक को नल पर पानी भरते समय सांप ने हाथ में काट लिया. डसते ही रोहित ने दर्द से चीख पड़ा. लेकिन उसी पल उसकी आवाज हमेशा के लिए चली गई.परिजनों ने बताया कि उन्होंने खुद सांप को देखा था जिसने रोहित की अंगुली पर काटा था. पहले उन्होंने एक दिन इंतजार किया, लेकिन जब आवाज़ वापस नहीं आई तो रोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया और हालत नाज़ुक देखकर उसे मेरठ रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अब तक आवाज नहीं लौटी है.

जिला अस्पताल के सीएमएस अनुराग वाष्णेय ने बताया कि मरीज को सांप ने काटा था और उसकी आवाज नहीं निकल रही थी. एंटी स्नेक वेनम देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला बेहद दुर्लभ है, जिसमें जहर ने वोकल कॉर्ड को प्रभावित कर दिया, जिससे आवाज़ बंद हो गई.परिजनों का कहना है कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि इलाज के बाद रोहित की आवाज वापस लौट आए. फिलहाल गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे एक रहस्यमय मामला बता रहे हैं.

Next Story