उत्तर प्रदेश

Baghpat: अनियंत्रित होकर ट्रक नहर में पलटा, राहत की खबर

Admindelhi1
21 March 2026 1:33 PM IST
Baghpat: अनियंत्रित होकर ट्रक नहर में पलटा, राहत की खबर
x
"बागपत में ट्रक पलटने से मचा हड़कंप"

बागपत: मेरठ-बागपत हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मदर डेयरी का एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर के रजवाहे में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक में सवार चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से उतरकर नहर में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

गनीमत रही कि ट्रक में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई। साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

Next Story