- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baghpat: बीवी से...
उत्तर प्रदेश
Baghpat: बीवी से रिश्ते पर शक, ममेरे भाई को गोली मारकर गर्दन काटी गई, राज हुआ उजागर
Tara Tandi
1 Jun 2025 7:55 PM IST

x
Baghpat बागपत: बागपत में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी बीवी से अवैध संबंधों के शक में ममेरे भाई को पहले सीने में गोली मारी, फिर गला काटकर उसकी लाश हिंडन नदी में फेंक दी. पांच महीने तक गायब रहे हिमांशु की हत्या का खुलासा खुद आरोपी अक्षय ने किया, जो वारदात के बाद फरार चल रहा था. पुलिस ने जब उसे दबोचा तो उसकी निशानदेही पर मिला एक जूता इस खौफनाक कत्ल का सबसे बड़ा सबूत बन गया.
दरअसल, यह मामला बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र का है. यहां 5 महीने पहले हिमांशु नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. हिमांशु मेरठ के छुर गांव का रहने वाला था. आरोप है कि हिमांशु के ममेरे भाई अक्षय की पत्नी से अवैध सबंध हो गए थे. जब उसका ममेरा भाई ड्यूटी पर जाता था, तब हिमांशु बागपत अपने ननिहाल आकर अक्षय की पत्नी से मिलता था. इसी शक में अक्षय छुट्टी लेकर गांव आया और पत्नी से कहकर हिमांशु को छुर गांव से बुलवाया.
जैसे ही हिमांशु पहुंचा तो पहले तो साजिश और पूरे प्लान के तहत पहले हिमांशु को गोली मारी गई, फिर उसकी गर्दन काट दी गई. इसके बाद लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया. इसके बाद जब तीन दिन तक परिवार वालों को हिमांशु का कोई सुराग नहीं लगा तो गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया.
जब परिजनों का शक हिमांशु के ननिहाल के लोगों पर गया तो हत्या का मामला कायम हुआ. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो 8 लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अक्षय उस दौरान फरार हो गया. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया. अब पांच महीने बाद पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस को हिमांशु का एक जूता मिला है, जो इस पूरे केस का सबसे बड़ा सबूत बना है.
वहीं इस मामले में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेकड़ा क्षेत्र में हिमांशु हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें अक्षय फौजी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया, जिस पर 25 हजार का इनाम था. उसने पत्नी से नाजायज सबंध के शक में अपने फुफेरे भाई की हत्या की थी. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक का जूता बरामद किया है.
TagsBaghpat बीवी रिश्ते शकममेरे भाईगोली मारकर गर्दनकाटी गईराज उजागरBaghpat wife's relationship doubtfulcousin brotherneck was cut after being shotsecret exposedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





