उत्तर प्रदेश

Baghpat: छात्र ने स्कूल में खाया विष, परिजनों में चिंता

Admindelhi1
28 Nov 2025 3:43 PM IST
Baghpat: छात्र ने स्कूल में खाया विष, परिजनों में चिंता
x

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 11वीं के छात्र ने स्कूल में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैरेंटस मीटिंग की डर से छात्र ने यह कदम उठाया है। फिलहाल डॉक्टर छात्र की हालत में सुधार बता रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 11वीं के छात्र ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई फौरन परिवार को इसकी जानकारी देते हुए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस घटना के बाद छात्र के पिता का बयान आया है कि स्कूल में शिकायत होने के डर से उनके बेटे ने यह कदम उठाया।

स्कूल में बच्चे पर दबाव रहता है, जिससे वह घबरा गया। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है, लेकिन उसे आगे के उपचार के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों काे इस मामले में फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं हैं, क्याेंकि अभी तक यह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा हैं।

Next Story