- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baghpat: सरेआम थप्पड़...
Baghpat: सरेआम थप्पड़ कांड, 21 बार मारा, वीडियो ने मचाई सनसनी

बागपत: जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक मिलकर एक युवक की चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस पूरी घटना का तीसरा युवक अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक एक ट्यूबवेल पर मौजूद युवक से मारपीट कर रहे हैं। एक युवक लगातार चप्पल से वार करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक थप्पड़ों से उसकी पिटाई कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज 25 सेकंड में युवक को 21 थप्पड़ मारे गए।
वहीं तीसरा युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद से इलाके में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





