- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baghpat : मां ने...
उत्तर प्रदेश
Baghpat : मां ने सास-ससुर के विवाद में 10 महीने की बच्ची की हत्या की
Saba Naaz
28 Jun 2025 4:17 PM IST

x
Bagpat बागपत : बागपत जनपद के गौरीपुर जवाहरनगर गांव में एक पारिवारिक विवाद के चलते पांच माह की मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है।
मृत बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी तनु अक्सर घर में उसके माता-पिता की मौजूदगी को लेकर विवाद करती थी और उन्हें अलग रहने के लिए कहती थी। मोहित का कहना है कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
शनिवार सुबह मोहित खेवड़ा (सोनीपत) अपनी ड्यूटी पर चला गया। घर में उसकी पत्नी तनु और पांच माह की बेटी निधि थीं। मोहित के अनुसार, कुछ समय बाद उसे फोन पर निधि की मौत की जानकारी मिली। जब वह अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने मौत के कारण पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
मोहित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने बेटी का गला घोंटकर जान ली। मासूम के गले पर अंगुलियों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है और परिजन स्तब्ध हैं।
Tagsबागपतविवादहत्याBaghpatdisputemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





