उत्तर प्रदेश

Baghpat: शराब पार्टी में पकड़े गए चार पुलिसकर्मी, निलंबित

Admindelhi1
6 Sept 2025 10:38 AM IST
Baghpat: शराब पार्टी में पकड़े गए चार पुलिसकर्मी, निलंबित
x

बागपत: पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में चार पुलिसकर्मियों ने बैरक में उत्पात मचाया। वहां निरीक्षण करने पहुंचे आरआई को चारों नशे में धुत मिले, जिन्होंने बैरक में गंदगी भी फैला रखी थी। आरआई ने चारों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। एसपी सूरज कुमार राय ने उन्हें निलंबित कर दिया।

पुलिस लाइन की बैरक में निरीक्षण करने पहुंचे आरआई राधेश्याम को बृहस्पतिवार रात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा व गौरव कुमार शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए मिले। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई।

इसके बाद आरआई राधेश्याम ने अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए चारों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव पंवार ने बताया कि मेडिकल में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा और गौरव कुमार शराब का सेवन किए हुए मिले। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि नशे में उत्पात मचाने और साथी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में चारों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें जांच शुरू करा दी गई है।

Next Story