उत्तर प्रदेश

Baghpat: पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या की

Admindelhi1
10 March 2025 3:22 PM IST
Baghpat: पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या की
x
"लड़की के पिता ने अपने ही हाथों दोनों को दर्दनाक मौत दी"

बागपत: बागपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के शव घर के एक कमरे में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने अपने ही हाथों दोनों को दर्दनाक मौत दी।

घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के जोनमाना गांव की है, जहां रहने वाली 19 वर्षीय दृष्टि का बलराम नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। रविवार रात बलराम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन तभी लड़की के पिता पुष्पेंद्र वहां आ गए।

आरोपी पिता ने कैसे दी दर्दनाक मौत?

पुष्पेंद्र ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद वह गुस्से से आग-बबूला हो गया। गुस्से में उसने पहले अपनी बेटी दृष्टि को पकड़ा, फिर बलराम को, और दोनों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, परिवारों में मचा कोहराम: पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है।

Next Story