उत्तर प्रदेश

Baghpat: पुलिस मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Admindelhi1
13 Jun 2025 11:57 AM IST
Baghpat: पुलिस मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
x
तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

बागपत: जिले की पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सोहनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि गौसपुर निवासी आरोपी आमिर को डौला-खट्टा नहर पटरी के पास रात करीब 12 बजे मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। आमिर पुलिस को कई मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आमिर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे काबू में लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Next Story