- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baghpat: सड़क हादसे...
Baghpat: सड़क हादसे में बागपत के छात्र की मौत, दो अन्य घायल

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी। छात्र शुक्रवार देर रात कस्बे से अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते मे भैंसा बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में उसके दो साथी भी घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया । ककोरकला गांव के राजमिस्त्री बॉबी का बेटा प्रिंस अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को छपरौली गया था। देर रात वे सभी बाइक से अपने गांव ककोरकला लौट रहे थे।
बदरखा मार्ग पर चोधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास उनकी बाइक एक भैंसा बुग्गी से टकरा गई। जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी दीक्षित और बाली का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने शनिवार सुबह बताया कि मृतक प्रिंस कक्षा 11वीं का छात्र और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ता था।
डॉक्टर दोनों घायल युवकों की हालत में सुधार बता रहे हैं। घटना के बारे में परिवार को जानकारी देते हुए शव को पेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।





