- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badhalganj: कमलेश...
Badhalganj: कमलेश पासवान के जन्मदिन पर समर्थकों में दिखा उत्साह

बड़हलगंज: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान के जन्मदिन पर बड़हलगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक निवास पर पूरे उल्लास के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया और केक काटने के साथ मिठाइयों का भी वितरण किया।
बुधवार को चिल्लूपार विधानसभा के कस्बा बड़हलगंज स्थित विधायक निवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी की उपस्थिति में केक काटा गया और सबको मिठाइयाँ खिलाई गई। इस दौरान भाजपा बड़हलगंज मंडल के उपाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, महामंत्री राधेश्याम भारती, राजकुमार निगम, अतुल शाही मंडल उपाध्यक्ष, रमेश शाही, ब्रजेश शाही, अष्टभुजा सिंह, विनय तिवारी, अजीत राव, महंत सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण मोहन मौर्य, दीपक सिंह, गोपाल यादव, राम नगीना तिवारी, सतीश शाही प्रधान, संत तिवारी, शिवा जी सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और लंबी उम्र की कामना की गई।





