उत्तर प्रदेश

Badaun : दो साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

Tara Tandi
8 March 2024 8:17 AM GMT
Badaun : दो साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा
x
बरेली : बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़ित बच्ची को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को पैर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी संजय दो साल की बच्ची को पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने खेत में ले गया था। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। खोजबीन के दौरान परिजनों को बच्ची खेत में मिली।
परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। रात करीब दो बजे मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी घौसपुर रोड पर भागने की फिराक में खड़ा है। थाना पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
Next Story