उत्तर प्रदेश

Badaun: बिजली की लाइनों के नजदीक स्थित पेंड़ों की छटाई का काम शुरु

Admindelhi1
25 Feb 2025 9:46 AM IST
Badaun: बिजली की लाइनों के नजदीक स्थित पेंड़ों की छटाई का काम शुरु
x
"निर्बाध बिजली आपूर्ति को की पेड़ों की छटाई"

बदायूं: विद्युत निगम ने अनुरक्षण माह के तहत विशेष अभियान चलाकर बिजली की लाइनों के नजदीक स्थित पेंड़ों की छटाई का काम शुरु करा दिया है। अब गर्मी में तेज हवा चलने पर पेंड़ो की टहनियां बिजली की लाइनों से नहीं टकराएंगी। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। गर्मी के सीजन में बिजली की खपत बढ़ने पर उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं,गर्मी के मौसम में तेज हवा चलने पर बिजली की लाइनों पर पेंड़ो की टहनिया गिरने जैसी घटनाओं को भी टाला जा सकता है।

कई बार बारिश के सीजन में गीली टहनियां बिजली की लाइनों से टकराती रहती है। टहनियों में नमी के कारण वह बिजली के तारों के संपर्क आते ही उनमें स्पार्किंग होने लगती है। जो कई बार हादसे का सबब बन जाती है। अवर अभियंता चंद्रमणि गौतम ने बताया कि बिजली लाइनों की सुरक्षा के लिए पेंड़ो की टहनियों की छटाई की जा रही है। इससे बिजली लाइनों के साथ आमजन की सुरक्षा बनी रहेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।

Next Story