- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: महिला की...
Badaun: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने की न्याय की मांग

इस्लामनगर: इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी नेत्रपाल यादव पुत्र बहोरी यादव ने अपनी बेटी सुमन (20) की शादी जुलाई 2024 में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी ब्रजपाल पुत्र नेम सिंह के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शुक्रवार सुबह सुमन कमरे के अन्दर खिड़की के पास मृत मिली। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा। उन्होंने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया लेकिन पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला का कोई बच्चा नहीं था। उनके पति दिल्ली में रहकर एंबुलेंस चलाते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





