उत्तर प्रदेश

Badaun : कार और ऑटो की टक्कर से महिला की मौत

Tara Tandi
13 April 2024 6:59 AM GMT
Badaun : कार और ऑटो की टक्कर से महिला की मौत
x
बदायूं : बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला कस्बे के नजदीक शनिवार सुबह करीब पांच बजे ऑटो और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आराध्या देवी (35) पत्नी देवेश कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये सभी लोग ऑटो में सवार होकर पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। उन्हें बदायूं बस अड्डे पर बस में सवार होना था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
उसहैत निवासी देवेश कुमार केशरी सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनका परिवार पूर्णागिरि देवी दर्शन करने जा रहा था। कस्बे से परिवार के लोग एक ऑटो में सवार हुए थे। देवेश कुमार बाइक से चल रहे थे।
श्रद्धालुओं का ऑटो ककराला में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेश कुमार की पत्नी आराध्या देवी की मौत हो गई, जबकि बेटा रिशांत, बहन कविता, भाई विनय कुमार, रियांश और आयांश घायल हो गए। ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
उझानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उझानी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सौरभ तोमर (35) की मौत हो गई। वह रात बाइक लेकर दातागंज जा रहे थे। उन्हें किस वाहन ने टक्कर मारी थी, अभी इसका पता नहीं चला है।
कछला निवासी सौरभ तोमर दातागंज कोतवाली क्षेत्र में लगे सोलर प्लांट पर नौकरी करते थे। वह रात बाइक लेकर सोलर प्लांट पर नौकरी करने जा रहे थे। वह कछला से निकलकर कुछ दूर पहुंचे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वह युवक के शव को अपने घर ले गए हैं।
Next Story