उत्तर प्रदेश

Badaun: पत्नी ने बेटे का खतना कराना चाहा, ईद पर जबरन खिलाया मांस

Admindelhi1
4 April 2025 3:42 PM IST
Badaun: पत्नी ने बेटे का खतना कराना चाहा, ईद पर जबरन खिलाया मांस
x
"परेशान युवक ने कार्रवाई की मांग की"

बदायूं: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय के एक युवक को दूसरे समुदाय की युवती से शादी करना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवती चार माह के बेटे का धर्मांतरण करने के लिए खतना करना चाहती है। इसके साथ ही पति पर नमाज पढ़ने और मांस खाने का दबाव बनाती है। पति से बेटा छीन लिया है। परेशान युवक ने एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी युवक का शेखूपुर में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होंने स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी कराकर चार अप्रैल 2023 को दोनों की शादी करा दी। शादी में सभी गवाह युवती के परिवार के लोग बने। जबकि, युवक के परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सामान्य रिश्ता चलता रहा।

जबरन अदा कराई नमाज: आरोप है युवती के परिजनों ने युवक को मस्जिद में ले जाकर जबरदस्ती नमाज अदा कराई। मांस खिलवाया गया। वहीं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो 27 अक्तूबर 2023 को तलाक दे दिया गया। इसके बाद युवती पक्ष ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाकर चार जनवरी 2024 को हिंदू बनकर रहने का समझौता किया। इसके बाद युवती और राजकुमार साथ में रहने लगे।

युवती भी हिंदू रीति-रिवाज से रहकर जीवन जीने लगी। इस दौरान युवक से युवती को एक बेटे का जन्म हुआ। युवक का आरोप है कि अब युवती धर्मांतरण कर बेटे का खतना करना चाहती है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है और बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

ईद पर बेटे को खिलाया मांस: युवक का आरोप है वह ईद के पर्व पर पत्नी के मायके गया। वहां उसके बेटे को मांस खिलाया गया। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तब उसकी पत्नी ने एक मौलाना और रिश्तेदारों को बुलाकर उसे पकड़ लिया। उसे भी जबरदस्ती मांस खिलाया। इसका उसने विरोध किया और बेटे को लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन, आरोपियों ने उसके बेटे को छीन लिया है।

Next Story