उत्तर प्रदेश

Badaun: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी गिरफ्तार

Admindelhi1
30 May 2025 3:16 PM IST
Badaun: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी गिरफ्तार
x

बदायूं: थाना कुंवरगांव पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की सूचना पर एक बड़ा कामयाबी हासिल करते हुए 50 हजार रुपये का ईनामिया वांछित अभियुक्त रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त सेल्समैन की हत्या के मामले में महत्त्वपूर्ण संदिग्ध था।

पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच कर रही थी, तभी आरोपी को घेरा बंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने उझानी थाना क्षेत्र में छिपाकर रखी गई लूटी गई रकम और अन्य सामानों का पता दिया। जब पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची, तो लूटी गई रकम के साथ अवैध तमंचा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में आरोपी ने जानकारी नहीं दी थी।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा और कारतूस बरामदगी के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी कुलदीप घायल हो गया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

घायल आरक्षी कुलदीप और अभियुक्त दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story