उत्तर प्रदेश

Badaun: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, पिता-पत्नी-बेटी पर जानलेवा हमला

Admindelhi1
27 Jun 2025 7:46 PM IST
Badaun: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, पिता-पत्नी-बेटी पर जानलेवा हमला
x

बदायूं: थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव आसफपुर में ज़मीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की पत्नी और नाबालिग पुत्री भी शामिल है, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसफपुर निवासी गुच्छन जब अपने घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में गुच्छन की पत्नी और बेटी नरगिस भी बुरी तरह घायल हो गई। नरगिस ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट के दौरान छेड़छाड़ की गई।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कई बार थाना फैजगंज बेहटा के चक्कर काटे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो गुच्छन ने सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

गुच्छन ने अपने आवेदन में गांव के ही मुन्ना अली, मुनाजिर और हंसार पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे मामले की तह में ज़मीन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है, जो अब हिंसा का रूप ले चुका है।

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित पक्ष को सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

Next Story