- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: 43.26 करोड़ की...
उत्तर प्रदेश
Badaun: 43.26 करोड़ की लागत से बनेगी दो सड़कें, सैकड़ों गांव होंगे लाभान्वित
Tara Tandi
26 March 2025 12:27 PM IST

x
Badaun बदायूं : वजीरगंज क्षेत्र में कशेर कटैया से विजय नगला बाया असिस बर्खिन और बुधवाई मल्लापुर किसरुआ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 43.26 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। इन सड़कों का चौड़ीकरण जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं-मथुरा हाईवे स्थित बुधवाई मल्लापुर करौलिया किसरुआ मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी है। इसी तरह वजीरगंज में कशेर कटैया से विजय नगला बाया असिस बर्खिन मार्ग की हालत खराब है। आवागमन के समय लोगों को काफी दिक्कत है हो रही है। लोगों ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता को इस समस्या से अवगत कराया। पिछले दिनों विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र दिया।
शासन ने प्रस्ताव पर मोहर लगा दी और वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि से इन सड़कों के लिए धनराशि भी मंजूर कर दी। राज्य सड़क निधि से स्वीकृति मिल जाने के बाद शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी किया है।
इस संबंध में विधायक महेश सिंह गुप्ता ने बताया कि वजीरगंज केसर कटिया सड़क के लिए 25.44 करोड़ और बुध याई किसरुआ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए 17. 82 करोड़ रुपये मंजूर किया है। विधायक ने कहा है कि इन सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से सैकड़ों गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
TagsBadaun 43.26 करोड़लागत बनेगी दो सड़केंसैकड़ों गांव लाभान्वितBadauntwo roads will be built at a cost of 43.26 croreshundreds of villages will be benefitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





