उत्तर प्रदेश

Badaun: बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत

Tara Tandi
26 Feb 2025 11:57 AM IST
Badaun: बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत
x
Badaun बदायूं: महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने को कछला स्थित भागीरथी घाट जा रहे बाइक सवार युवकों को गांव परौली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामदास और नितिन पुत्र कल्लू की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और घायल को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
Next Story