- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: वाहन की टक्कर...
उत्तर प्रदेश
Badaun: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tara Tandi
25 April 2025 7:40 PM IST

x
Kunwargaon कुंवरगांव : मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर एक वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी और भाग गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पहचान करके उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसा गुरुवार देर रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग स्थित गांव भगवतीपुर स्थित पीसीएफ गोदाम के पास हुआ। किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
युवकों की शिनाख्त मूसाझाग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया निवासी खंदारी सिंह (48) पुत्र प्यार सिंह और सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी भानु प्रकाश (45) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार बदायूं शहर से बिसौली की ओर जा रहे थे।
दोनों को थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बाबट से सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सनाय में शादी समारोह में शामिल होने जाना था। गोदाम के पास हादसा हो गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। उनकी बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
TagsBadaun वाहन टक्करबाइक सवारदो युवकों मौतBadaun vehicle collisionbike ridertwo youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





