- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: किशोरी से जंगल...
उत्तर प्रदेश
Badaun: किशोरी से जंगल में गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
27 July 2025 6:58 PM IST

x
Badaun बदायूं : नाबालिक लड़की को उसके बहनोई के प्रेमी भाई ने मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया। जहां गांव निवासी युवक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि वहां किशोरी को धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
मामला थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किशोरी का अपने बहनोई के भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने शुक्रवार दोपहर किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। वह दोनों सड़क किनारे बात करने के बाद जंगल में चले गए थे। किशोरी का पीछा करते हुए उसके गांव के तीन युवक भी जंगल में पहुंच गए। आरोप है कि किशोरी को धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी प्रेमी समेत चार युवक मौके से भाग गए। किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
किशोरी के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पीलीभीत निवासी करण पुत्र तिलक राम, विजय नगला निवासी रविंद्र पुत्र कृष्णपाल कश्यप, सोनू पुत्र धर्मेंद्र कश्यप और गांव के अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी करण, रविंद्र और सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया
TagsBadaun किशोरी जंगल गैंगरेपतीन आरोपी गिरफ्तारBadaun teenager gangraped in junglethree accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





