उत्तर प्रदेश

Badaun: जमीन के सीमांकन के लिए रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को टीम ने पकड़ा

Admindelhi1
21 May 2025 8:51 AM IST
Badaun: जमीन के सीमांकन के लिए रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को टीम ने पकड़ा
x
किसान से मांगी थी दस हजार रुपए की रिश्वत

बदायूं: मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल व उसके सहयोगी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। टीम दोनों को बिनावर थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। कल बुधवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी लेखपाल संजीव कुमार सदर तहसील क्षेत्र के लोडा बहेडी हल्का पर तैनात है। गांव कलपिया के मुशाहिद अली ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी कि उसके पिता के नाम जमीन है, जिसकी ठीयाबंदी होनी थी। लेखपाल से बात की तो उसने सहयाेगी विनोद कुमार के माध्यम से दस हजार रुपये की मांग की। मंगलवार को लेखपाल ने रुपये लेने के लिए लालपुल पेट्रोल पंप के पास बुलाया। इस पर टीम वहां पहुंच गई। जैसे ही मुशाहिद ने दस हजार रुपये दिए वैसे ही दोनों को टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। संजीव कुमार एवं विनोद कुमार के विरुद्ध थाना बिनावर पर पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Next Story