- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: सात साल की...
उत्तर प्रदेश
Badaun: सात साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Tara Tandi
19 Oct 2024 11:38 AM IST

x
Badaun बदायूं । बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सात साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। एक सिपाही को गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों का इलाज कराया गया है। हत्यारोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची चिल्लाई तो उसे मार दिया। आरोपी को जेल भेज जाएगा।
शुक्रवार को कस्बा बिल्सी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात साल की बच्ची दुकान पर समान खरीदने गई थी। वह लापता हो गई। शाम पांच बजे परिजनों ने तलाशा लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। रात लगभग 9 बजे बच्ची का शव हार्टमैन स्कूल के बराबर खंडहर की अलमारी में चादर में लिपटा मिला। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने देर रात मौका मुआयना किया। खुलासे का निर्देश दिया। रात में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर कस्बा के मोहल्ला तीन निवासी जाने आलम पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ रियाज अहमद के घटना करने का पता चला।
पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया। शनिवार तड़के लगभग साढ़े 4 बजे वह कस्बा से बीनपुर जाने वाले मार्ग पर नज़र आया। देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। सिपाही मनोज कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने फायर किया तो आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह मौके पर गिर गया। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा व 4 खोखा कारतूस बरामद किए। उसने जुर्म कबूल किया है। बताया कि वह शराब के नशे में था। बच्ची को खंडहर में ले गया था। जहां बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास क़िया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसने सिर पर ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsBadaun सात साल बच्चीहत्या करनेआरोपी पुलिसमुठभेड़ बाद किया गिरफ्तारBadaun: Seven year old girlaccused of murderarrested by police after encounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





