उत्तर प्रदेश

Badaun: गुड फ्राइडे पर सुरक्षा और सफाई के सख्त निर्देश, 18 अप्रैल को होगा आयोजन

Admindelhi1
17 April 2025 3:52 PM IST
Badaun: गुड फ्राइडे पर सुरक्षा और सफाई के सख्त निर्देश, 18 अप्रैल को होगा आयोजन
x

बदायूं: अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अरुण कुमार ने अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 अप्रैल को ईसाई समुदाय द्वारा गुड फ्राइडे का पर्व मानाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे कि अवसर पर जनपद में स्थित सभी चर्चा व गिरजाघरों में मध्याहन 12 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक विशेष प्रार्थना आयोजित की जाएगी तथा 20 अप्रैल ईस्टर सन्डे के दिन प्रातः 03 बजे से प्रातः 05 बजे तक प्रभात फेरियों निकाली जायेंगी।

उन्होंने कि नगर मजिस्ट्रेट व समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि इस पर्व के दृष्टिगत चर्चों व गिरजाघरों के आस पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ सफाई, पेयजलापूर्ति आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें‌।

Next Story