उत्तर प्रदेश

Badaun: रिश्तों को किया शर्मसार: मामी के साथ भागा युवक

Admindelhi1
16 Jun 2025 10:30 AM IST
Badaun: रिश्तों को किया शर्मसार: मामी के साथ भागा युवक
x
मामा रह गया ठगा

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही मामी को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अफजाल नामक युवक अपने मामा की पत्नी खुशनुमा को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले गया है। घटना के बाद मामा गुलबहार सदमे में हैं और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर पत्नी की बरामदगी की मांग की है।

मूल रूप से बदायूं निवासी गुलबहार दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी खुशनुमा 10 जून को यह कहकर घर से निकली थी कि वह बिसौली जाकर डॉक्टर से दवा लेगी, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। जब गुलबहार ने उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शक होने पर वह तुरंत दिल्ली से गांव पहुंचे और पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया— उनकी पत्नी खुशनुमा अपने ही भांजे अफजाल के साथ फरार हो गई थी।

गैरमौजूदगी में पनपा रिश्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलबहार अक्सर मजदूरी के लिए दिल्ली में रहते थे। इसी दौरान घर पर अकेली रह रही खुशनुमा और अफजाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अफजाल अक्सर मामा की गैरहाजिरी में मामी से मिलने आता था और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

जेवर और नकदी भी ले गई महिला

गुलबहार ने आरोप लगाया है कि खुशनुमा घर से जाते समय अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर अफजाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, मामला पारिवारिक होने के कारण पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है, लेकिन अफजाल और खुशनुमा की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोज निकालकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story