उत्तर प्रदेश

Badaun: दो मासूम भाइयों की हत्या में 9 अगस्त को अगली सुनवाई

Tara Tandi
30 July 2024 7:47 PM IST
Badaun: दो मासूम भाइयों की हत्या में 9 अगस्त को अगली सुनवाई
x
Badaun बदायूं। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में दो भाइयों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। एक हत्यारोपी को पुलिस ने उसी दिन मुठभेड़ में मार गिराया जबकि उसके भाई को बरेली से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। डबल मर्डर के आरोपी जावेद की मंगलवार को जिला जज की अदालत में पेशी हुई।
जहां आरोपी जावेद के ऊपर न्यायालय ने चार्ज लगा दिया। अब आरोपी का ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल के लिए पहली सुनवाई की तारीख 9 अगस्त लगी है। आरोपी जावेद को अभी तक कोई अधिवक्ता नहीं मिल रहा था। मंगलवार को आरोपी की तरफ से अधिवक्ता उपस्थित हुए तब जिला जज पंकज अग्रवाल की न्यायालय ने आरोपी का चार्ज बनाकर ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बाबा कॉलोनी में 19 मार्च विनोद ठेकेदार के बेटे आयुष (12) व अहान उर्फ हनी (6) की हत्या की गई थी। इसमें जावेद और उसका भाई साजिद नामजद थे। साजिद घटना के चार घंटे में ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जावेद ने नाटकीय ढंग से बरेली में आत्मसमर्पण किया था। तब से ही वह जेल में है। पुलिस चार्जशीट लगा चुकी थी। इसी मामले में जावेद को जिला जज पंकज अग्रवाल की अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अब अदालत में ट्रायल शुरू होगा इसकी विधिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Next Story