उत्तर प्रदेश

Badaun News : चलती बाइक पर गिरी हाईटेंशन लाइन,दंपत्ति की मौत

Bharti Sahu 2
3 Aug 2024 6:47 AM IST
Badaun News : चलती बाइक पर गिरी हाईटेंशन लाइन,दंपत्ति की मौत
x
Badaun News : बदायूं मार्ग पर गांव मूसाझाग के बाहर जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे से गुजर रहे बाइक सवार दंपति पर गिरा। जिससे हाईटेंशन वोल्टेज करंट की चलते दंपति की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। हादसा देख ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो लाइन काे ग्रामीणों की मदद से दंपति से अलग किया, लेकिन तब तक उनके पैर और बाइक जल चुकी थी। हादसे के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। दंपति के स्वजन ने बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
प्रत्यछदर्शियों के अनुसार करीब साढ़े पांच बजे जब देवपाल चौहान अपनी पत्नी के साथ बाइक से दातागंज-बदायूं मार्ग पर स्थित गांव मूसाझाग के बाहर पहुंचे कि तभी ऊपर से गुजरी जर्जर हाईटेंशन लाइन टूट कर सीधे उनकी बाइक के ऊपर गिर गई। जिससे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में दंपति आ गए और बाइक समेत वहीं गिर पड़े। तार उनके ऊपर होने के चलते उनकी बाइक और दंपति जलने लगे। बाइक धूं धूं कर पूरी तरह से जल गई। घटना दुखद है, विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।
Next Story