- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: 10वीं में नमन...
Badaun: 10वीं में नमन पाठक और 12वीं में प्रियांशी राधे रहे जिला टॉपर

बदायूं: यूपी बोर्ड 2025 के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें बदायूं के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।
कक्षा 12वीं में श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी राधे ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अहमद रज़ा सिद्दीकी ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान, जबकि द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज के छात्र कनिष्क ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं में द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज के छात्र नमन पाठक ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर का स्थान हासिल किया। शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति पाठक ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान, और उझानी स्थित एसकेएसआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सिद्धांत दुबे ने 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। टॉपर्स को बधाइयों का सिलसिला जारी है।





