- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: दहेज हत्या के...
उत्तर प्रदेश
Badaun: दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर को दस साल की सजा
Tara Tandi
23 May 2025 12:07 PM IST

x
Badaun बदायूं । बहू की गला दबाकर हत्या करने वाले सास व ससुर को विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट मिर्जा जीनत ने दस-दस वर्ष के कारावास और 87500-87500 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। पति के खिलाफ किशोर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी गिरराज ने संभल के थाना रजपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बेटी नीरज की शादी 25 फरवरी 2010 को रजपुरा क्षेत्र के गांव जेतोरा निवासी भुवनेश पुत्र ओमेंद्र के साथ की थी। जिसमें अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था जो ससुरालीजनों को पसंद नहीं था। लेकिन शादी के दो साल के बाद ही पति समेत ससुरालीजन सास गायत्री, जेठ बिनटू, ससुर, ननद पिंकी, जेठानी सीमा आदि ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। फिर एक लाख रुपये नगद, बाइक और भैंस की मांग करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायत हुई लेकिन वह लोग नहीं माने। नीरज शारीरिक रूप से परेशान हो गई।
28 मई 2012 की रात उन्होंने गला दबाकर नीरज की हत्या कर दी। न्यायालय में ओमेंद्र पुत्र बांकेलाल, गायत्री पत्नी ओमेंद्र ग्राम जैतोरा पर अपनी बहू की हत्या का मुकदमा चला। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया। एडीजीसी मदनलाल राजपूत व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलो को सुनने के बाद दोषी पाते हुए सज़ा सुनाई है।
TagsBadaun दहेज हत्या मामलेसास-ससुरदस साल सजाBadaun dowry murder casemother-in-law and father-in-lawten years imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





