- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: नाबालिग से रेप...
उत्तर प्रदेश
Badaun: नाबालिग से रेप करने वाला जेल में काटेगा 10 साल कैद की सजा
Tara Tandi
15 Feb 2025 6:25 PM IST

x
Badaun बदायूं । तकरीबन छह साल पहले किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट ने दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना की आधी धनराशिक क्षतिपूर्ति के लिए पीड़िता को दी जाएगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार कोतवाली उझानी क्षेत्र निवासी किशोरी ने पांच जून 2019 को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि उसके ही घर के सामने रहने वाला विक्रम मौर्य पिछले कुछ समय से उसको प्रेम जाल में फंसाकर पीड़िता के घर वालों की गैरमौजूदगी में घर आता था। उसके साथ गलत काम करके उससे संबंध बनाता था। संबंध बनाने का विरोध करने पर उसने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिसकी वजह से पीड़िता ने किसी को नहीं बताया था। कुछ दिनों बाद पीड़िता को जांच कराने पर पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर साक्ष्यों को संकलन करके आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। जहां तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। शनिवार को न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करके दलीलें सुनने के बाद दोषी विक्रम को कठोर सजा और एक लाख जुर्माना की सजा सुनाई है।
TagsBadaun नाबालिग रेपजेल काटेगा10 साल कैद सजाBadaun minor rapewill serve jail term10 years imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





