- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun : चौथी मंजिल से...
उत्तर प्रदेश
Badaun : चौथी मंजिल से कूदी मानसिक मंदित महिला की मौत
Tara Tandi
22 Jun 2024 7:51 PM IST

x
Badaun बदायूं । राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल के मनोरोग वार्ड से छलांग लगाने वाली मानसिक मंदित महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। महिला बोल पाने में असमर्थ थी। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने महिला का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिजनों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।
सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने 14 जून को लगभग 30 साल की मानसिक मंदित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते चिकित्सक ने उसे रेफर किया था। महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां के मनोरोग वार्ड में महिला का इलाज चल रहा था।
तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने महिला की देखभाल के लिए एक महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया था। शुक्रवार को महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वह बेड से उठकर खिड़की ओर जाने लगी। महिला सिपाही ने उसे रोका तो महिला ने उसे धक्का दे दिया और चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया लेकिन शुक्रवार देर रात महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया है। उसकी पहचान का प्रयास चल रहा है। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। उसके परिजनों की जानकारी की जा रही है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
TagsBadaun चौथी मंजिलकूदी मानसिकमंदित महिला मौतBadaunmentally retarded woman jumps from fourth floordiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





