- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: जुमे की नमाज़...
उत्तर प्रदेश
Badaun: जुमे की नमाज़ का वक़्त 2 बजे के बाद ही रखें: ज़िला क़ाज़ी अतीफ मियां
Admindelhi1
12 March 2025 8:50 AM IST

x
यह देश गंगा जमुनी तहजीब वाला देश है: अतीफ मियां
बदायूं: क़ाज़ी ए जिला अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ कादरी ने एक अपील जारी करते हुए कहा कि रमजान का महीना चल रहा है, यह महीना इबादतों का महीना है। 14 मार्च को जुमा है और इसी दिन होली का त्यौहार भी है। यह देश गंगा जमुनी तहजीब वाला देश है, सबको अपना मज़हब अपने त्यौहार मनाने का हमारा संविधान इजाजत देता है।
जिला बदायूं में कभी भी किसी त्यौहार के मौके पर शांति और कानून व्यवस्था नहीं बिगडती है। उन्होंने मस्जिदों के इमाम और जिम्मेदारो से अपील करते हुए कहा कि अपनी मस्जिदों में एहतियातन जुमे की नमाज़ के वक़्त में बदलाव कर लें और नमाज़ का वक़्त 2 बजे के बाद ही रखें।
Tagsबदायूंजुमेनमाज़वक़्त2 बजेज़िला क़ाज़ीअतीफ मियांBadaunFridayNamazTime2 o'clockDistrict QaziAtif Mianजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





