- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: शिखर...
Badaun: शिखर इंस्टीट्यूट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जानकारी

बदायूं: बुधवार को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस प्रतियोगिता के दो अत्यंत सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसी अवसर पर प्रतियोगिता के अंग्रेज़ी एवं हिंदी संस्करण के पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं उन्हें भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी विशेष रूप से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी इस शैक्षणिक प्रतियोगिता में भाग लेकर इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट एवं स्मार्टफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। परिणाम परीक्षा के दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे तथा इसके उपरांत भव्य पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा जिले के प्रत्येक इंटरमीडिएट कॉलेज से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों में इस शैक्षणिक प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। संस्थान प्रबंधन ने जिले के सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।





