उत्तर प्रदेश

Badaun: वन विभाग का अवैध कटान रोकने का अभियान शुरू

Admindelhi1
20 May 2025 3:38 PM IST
Badaun: वन विभाग का अवैध कटान रोकने का अभियान शुरू
x
पहले दिन मिली बड़ी सफलता

बदायूं: पेड़ों के अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने अभियान शुरू किया है। सोमवार को उसहैत क्षेत्र में काटी गई हरी लकड़ी से भरी ट्राली को टीम ने कब्जे में लिया।

वन कर्मियों को सोमवार को अवैध कटान के बारे में सूचना मिली। टीम ने मौके पर लकड़ी से भरी ट्राली पकड़ ली। टीम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि पिछले साल जहां पौधरोपण हुआ था उस जगह पर पौधे देखे जा रहे है। कितने पौधे नष्ट हो गए और कितने बचे हैं उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। रेंजर और अन्य कर्मचारी अवैध कटान रोकने के लिए रात में भी गश्त कर रहे है।

सहसवान के जंगल में अवैध कटान की सूचना पर टीम ने मौके पर जांच की। मालपुर ततेरा वन क्षेत्र में किए गए पौधरोपण को देखा। टीम ने बताया कि जिस स्थान पर पौधे नष्ट हो रहे हैं वहां फिर से पौधरोपण किया जाएगा। इसी तरह कादरचौक और दातागंज रेंज में अवैध कटान रोकने को गश्त की जा रही है।

डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दिन ही लकड़ी से भरी एक ट्रॉली पकड़ी है। अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। ग्रामीणों की मदद से अवैध कटान रोकने के प्रयास किए जाएंगे। अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।

Next Story