उत्तर प्रदेश

Badaun: फात्मा रज़ा ने अलविदा पर सफाई व्यवस्था को लेकर खास बातचीत की

Admindelhi1
24 March 2025 1:56 PM IST
Badaun: फात्मा रज़ा ने अलविदा पर सफाई व्यवस्था को लेकर खास बातचीत की
x
"लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी"

बदायूं: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका की ओर से मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। जहां जहां मस्ज़िदों के आसपास नालियों में झाड़ियां हैं उनको कटवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संपूर्ण क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान को चलाया जा रहा है। जहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं उनको हटाने के निर्देश दे दिए गए। जलापूर्ति हेतु विद्युत आपूर्ति वर्धित होने की दशा में जनरेटर की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मस्जिदो के आसपास बहने वाली नालियों की विशेष सफाई करने को भी निर्देशित किया है। उन्होंने अलविदा पर साफ सफाई, पानी की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान को लेकर पालिकाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने समस्त शहरवासियों से आग्रह किया कि नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य में अपना सहयोग एवं अमूल्य सुझाव दें नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबसे बड़ा सहयोग नगर के लोगों का होता है। नगर पालिका भी नगर के लोगों से ऐसी उम्मीद रखती है।

Next Story