- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: दो बच्चों के...
उत्तर प्रदेश
Badaun: दो बच्चों के पिता ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी को घर से निकाला
Tara Tandi
19 March 2025 3:00 PM IST

x
Badaun बदायूं: दो बच्चों का पिता होने के बाद भी एक युवक दूसरी महिला से शादी करके उसे घर ले आया। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने पत्नी से मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी अंबियापुर निवासी अनूप पुत्र पान सिंह के साथ हुई थी। उनका साढ़े साल साल का बेटा सार्थक और ढाई साल का बेटा जयसन है। अनूप मजदूरी करने बाहर गए थे। वह घर पर आए तो एक महिला साथ में थी।
महिला ने उसके बारे में पूछा तो अनूप ने उसे अपनी दूसरी पत्नी बताया। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो पति, सास-ससुर, देव, ननद, चचिया ससुर उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल रहे हैं। शिकायत करने पर मायके से भाभीव आईं। ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालीजनों ने भाभी के साथ भी मारपीट की। महिला को उसके दोनों बेटों समेत घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
TagsBadaun दो बच्चों पिताकी दूसरी शादीपहली पत्नीघर निकालाBadaun father of two childrensecond marriagefirst wifeevicted from homeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





